फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बैंक में मदद के नाम पर 38 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में रुपये जमा कराने में मदद के बहाने 38 हजार रुपये लेकर दो ठग फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसी कैमरों की मदद से ठगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव निवासी लालचंद यादव बुधवार को दोपहर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बड़ागांव शाखा में पैसा जमा कराने के लिए पहुंचे। पहले से बैठे दो युवकों ने मदद का हवाला देकर उनका फार्म भरा। एक युवक ने रुपये गिनने के लिए ले लिया। फार्म भरने के बाद भीड़ का हवाला देकर कहा कि बगल में एसबीआई सेवा केंद्र पर पैसा जमा कर देते हैं। इस बीच बातों में उलझाकर दोनों फरार हो गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी बड़ागांव राजकुमार पांडेय ने बताया कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें