फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राजकीय पॉलिटेक्निक प्लेसमेंट ड्राइव में 370 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरु स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को आयोजित पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 370 अभ्यर्थियों का साक्षात्कारी हुआ। ग्रेटर नोएडा और बंगलूरू की कंपनी के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली, कार्य वातावरण, प्रशिक्षण प्रणाली तथा कर्मचारियों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं को 1.7 लाख से 3.2 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिए जाएंगे। प्लेसमेंट ड्राइव में वाराणसी के साथ ही बरेली, अयोध्या, गोंडा, महोबा, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, बलिया के पॉलिटेक्निक संस्थानों से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 370 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार किया गया, जिनका परिणाम दो दिनों में घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें