स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान क्षेत्र की आशा और एएनएम कार्यकर्त्रियों की ओर से कुल 245 गर्भवती महिलाओं और मरीजों को जांच के लिए पीएचसी लाया गया। पीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मरीजों का पंजीकरण कर गर्भवती महिलाओं का वजन, ब्लड प्रेशर, खून, यूरिन और अन्य जरूरी जांच की गई। जांच में 36 महिलाओं में खून की कमी सहित कई स्वास्थ्य संबंधी कमियां पाई गईं। इन्हें हाईरिस्क प्रेगनेंसी के रूप में चिह्नित कर मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी गई। इलाज के लिए जिला महिला चिकित्सालय रेफर किया गया। गर्भवती महिलाओं को आयरन, कैल्शियम की गोलियां दी गईं। कार्यक्रम में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुजीत कुमार मौर्या सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।