जिले के सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों पर इस वित्तीय वर्ष में (अप्रैल 2024 से मार्च 2025 तक) जनवरी 2025 तक 34393 महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मार्च 2025 तक जननी सुरक्षा योजना के तहत 40801 डिलीवरी का लक्ष्य रखा गया है। पिछले महीने सिजेरियन प्रसव में वाराणसी पहले स्थान पर रहा जबकि एक साल से बेहतर प्रदर्शन जारी है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी व डिप्टी सीएमओ डॉ. एचसी मौर्या ने बताया कि संस्थागत प्रसव में बड़ागांव, चोलापुर, हरहुआ, काशी विद्यापीठ का प्रदर्शन अच्छा रहा है। ब्यूरो