वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के सेवानिवृत्त 25 कर्मचारियों को समापक धनराशि का भुगतान किया गया। लहरतारा स्थित डीआरएम ऑफिस में मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपनी निष्ठा और कर्तव्य परायणता से कर्मचारी रेलवे को ऊंचाइयों पर पहुंचाते हैं। समीर पॉल, प्रीती वर्मा, विवेक मिश्रा उपस्थित थे। उधर, बनारस रेल इंजन कारखाना के सेवानिवृत्त आठ कर्मचारियों को भी विदाई दी गई और उनकी समापक राशि का भुगतान किया गया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी जनार्दन सिंह ने धनराशि सरकारी संस्थानों में ही निवेश करने का सुझाव दिया। इस मौके पर कृष्ण कुमार, श्याम बाबू, श्रीकांत यादव, अमित कुमार यादव आदि मौजूद थे। संचालन राजकुमार गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन पीयूष मिंज ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन
काशी स्टेशन के सेकेंड एंट्री पर शुरू होगी पार्किंग वाराणसी। काशी स्टेशन के सेकेंड एंट्री स्थित किला कॉलोनी में बनी अस्थायी वाहन पार्किंग का टेंडर हो गया है। जल्द ही यह पार्किंग शुरू हो जाएगी। इससे नमो घाट जाने वाले पर्यटकों को वाहन खड़ा करने में सहूलियत होगी। यह पार्किंग लगभग 5500 वर्ग मीटर में बनी है। कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि अगले हफ्ते तक वाहन पार्किंग की सुविधा शुरू हो जाएगी। ब्यूरो आज से वाराणसी से चलेगी बरेली एक्सप्रेस वाराणसी। अयोध्या धाम और लखनऊ जाने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस शुक्रवार से रात 11.10 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगी। इससे पहले यह गाड़ी अयोध्या कैंट से लखनऊ जा रही थी। उधर, वाराणसी-बहराइच एक्सप्रेस भी शुक्रवार से अपने तय समय पर कैंट स्टेशन से रवाना होगी। इस संबंध में स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि कोहरे के कारण निरस्त चल रहीं ट्रेनें एक मार्च से अपने तय समय पर चलेंगी। ब्यूरो