सब जूनियर और जूनियर बालक बालिका का 21 दिवसीय जूडो शिविर चार अप्रैल को बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुरू हो गया। पहले दिन 32 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने शिविर में जूडो का प्रशिक्षण लिया। खिलाड़ियों को एक हफ्ते खेल की तकनीकी और भाषा की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद खिलाड़ियों को थ्रोइंग का अभ्यास कराया जाएगा। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय कोच लाल कुमार और बीना कश्यप प्रशिक्षण देंगी।