फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 32 बीघा वनभूमि से खाली कराया अतिक्रमण

विज्ञापन
फोटो- औरा वन भूमि से अतिक्रमण हटाते वनकर्मी।- सोशल मीडिया।
विज्ञापन
हलिया। स्थानीय वन रेंज के परसिया बीट के कंपार्टमेंट नंबर तीन औरा वन क्षेत्र में शनिवार की देर शाम वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क भास्कर प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में 32 बीघा वन भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। भूमि पर अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। वन विभाग ने खाली वन भूमि पर जेसीबी से सुरक्षा खाई व बोनानाली खोदाई कराया। वन्यजीव प्रतिपालक चुर्क ने बताया कि परसिया बीट के कंपार्टमेंट नंबर तीन के औरा गांव के वनभूमि पर किए गए अतिक्रमण को खाली कराकर वनभूमि पर पौधारोपण के लिए बोनानाली व सुरक्षा खाई की खोदाई जेसीबी मशीन से करा दिया गया है। वन्य जीव प्रतिपालक ने अतिक्रमणकारियों को चेताते हुए कहा कि दुबार कब्जा किए जाने पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें