फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी/लोहता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर सप्ताह भर विविध आयोजन हुए। शुक्रवार को रेलवे प्रेक्षागृह में आयोजित एक समारोह में मंडल प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। परिचर्चा के दौरान महिला कर्मचारियों ने समाज व राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान का संकल्प लिया। क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में कुमारी रेखा पटेल, पूनम पांडेय, कुमारी कृति वर्मा, आशा शर्मा विजेता रहीं जबकि निबंध प्रतियोगिता में तृप्ति श्रीवास्तव व वाद विवाद प्रतियोगिता में किरन कुमारी विजेता रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. कल्पना दुबे ने महिलाओं को स्वस्थ जीवन जीने और संतुलित पोषक आहार लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में पुरस्कार वितरण डॉ. कल्पना दुबे व सहायक कार्मिक अधिकारी द्वारा किया गया। दूसरी ओर डीजल रेल इंजन कारखाना कार्मिक विभाग के संयोजन में स्थानीय प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र प्रेक्षागृह में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें और महिलाओं को और अधिक सशक्त होने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसी तरह साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से लोहता स्थित जरी जरदोजी केंद्र पर शुक्रवार को बुनकर महिलाओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें