चंदौली लोकसभा चुनाव को देखते हुए शासन की ओर से मिले निर्देश के बाद एसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार की रात 14 निरिक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। 7 निरिक्षकों को जहां गैर जनपद में स्थानांतरित किया गया है वहीं सात को उनकी मूल तैनाती से विभिन्न थाना क्षेत्रों का प्रभार दिया गया।