फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक पाठ्यक्रमों की वार्षिक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। विलंब शुल्क के साथ गुरुवार से परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। एक हजार विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि नौ जनवरी है। वहीं व्यक्तिगत छात्र-छात्राएं ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर कर नौ जनवरी तक चालान जनरेट कर सकते हैं। बैंक में चालान व ई-बैंकिंग के माध्यम से परीक्षा शुल्क दस जनवरी तक जमा किया जा सकता है। वहीं ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी निर्धारित की गई है। परीक्षा नियंत्रक व कुलसचिव डॉ. साहब लाल मौर्य के अनुसार विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संकाय, विभाग व महाविद्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। वहीं संबद्ध महाविद्यालय द्वारा अपने आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर परीक्षा शुल्क वाउचर जनरेट करने के बाद आरटीजीएस व नेफ्ट के माध्यम से परीक्षा शुल्क 14 जनवरी तक जमा किया जा सकता है। संकाय विभाग और महाविद्यालय द्वारा एप्रूव्ड परीक्षा आवेदन पत्र 17 जनवरी तक परीक्षा विभाग में जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें