वाराणसी। बिजली कटौती से भड़के नरायनपुर गांव के लोग रविवार रात किसान सभा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह राजवीर के नेतृत्व में नारायनपुर करौंदी मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रमना चौकी प्रभारी ने बिजली विभाग के एक्सईएन बीपी सिंह से फोन पर बात की। उन्होंने एक घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने की बात कही। इस पर करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। नरायनपुर के लोगों का आरोप कि रविवार सुबह 10 बजे से बिजली गई। जेई को फोन पर किया तो वह शाम तक आश्वासन देते रहे, लेकिन बिजली नहीं आई। शाम छह बजे बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया है। इससे लोग भड़क उठे और रास्ता जाम कर दिया। इसके चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।