फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से लखनऊ के लिए नॉन स्टॉप एसी बसें अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ/वाराणसी। त्योहारों को देखते हुए लखनऊ से वाराणसी के बीच नॉन स्टॉप एसी बसें चलाई जाएंगी। अक्तबूर से इनका संचालन प्रस्तावित है। ये बसें यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने में उतना ही समय लेंगी जितना समय एक्सप्रेस एवं मेल ट्रेन से लगता है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रियों की मांग पर आलमबाग बस टर्मिनल से ये एसी बसें वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद, बरेली, मेरठ के लिए चलाने की तैयारी है। वजह यह कि दुर्गा पूजा से छठ तक ट्रेनों में सीट मिलना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें