फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। गायत्री परिवार के पटेल नगर प्रज्ञा पीठ परिसर में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिलास्तरीय भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मां शारदा धनराजी देवी इंटर कॉलेज दवनपुर के प्रबंधक सदानंद दूबे ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया। कक्षा पांच में प्रथम आदित्य, द्वितीय अमन और तृतीय आयुष रहे। छठवीं में अंचल सिंह, श्वेता सिंह, शुभांकर श्रीवास्तव क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे। सातवीं कक्षा में अनुपम पांडेय, अभिषेक पाल, राजन गौतम, आठवीं में विश्वजीत मिश्रा, कोमल दूबे, लवकुश मौर्य, नौवीं में अनंदिता गुप्ता, मयंक कुमार और सौम्या श्रीवास्तव प्रथम, द्वितीय और त़ृतीय रहे। 10वीं में कृष्ण कुमार, गौतम मौर्य और कृष्ण कुमार, 11वीं में प्रियंका बिंद, श्रद्धा शुक्ला और शिवानी सिंह ने बाजी मारी। 12वीं में विकास मौर्य, आकाश शुक्ला और दीपक पाल ने बाजी मारी। गायत्री परिवार की ओर से सभी को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर रामराज सिंह, फौजदार यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें