फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्ष धरा का आभूषण, इनका करें संरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को महाअभियान के तहत जिले में पांच लाख पौधे रोपे गए। सभी सरकारी विभागों के अलावा कुछ राजनीतिक दलों और स्वयं सेवी संगठनों ने अभियान को सफल बनाने के लिए नगरों से लेकर गांवों तक पौधरोपण किया। साथ ही पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के नोडल अधिकारी एवं श्रमायुक्त अनिल कुमार, डीएम राजेंद्र प्रसाद, एडीएम राम सिंह वर्मा और सीडीओ हरिशंकर सिंह ने पौधे लगाए। नोडल अधिकारी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी है। वृक्ष के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। वृक्ष धरा के आभूषण हैं, हमें इनका संरक्षण करना चाहिए। इस दौरान विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, तालाबों और अस्पताल परिसर लेकर ग्राम पंचायतों में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया गया। इसी क्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ खेमईपुर में 7700 पौधे रोपे और बच्चों को संकल्प दिलाया गया कि अपने-अपने घर ले जाकर पौधे लगाकर उनकी देखभाल स्वयं करे। सीडीओ ने कहा कि वृक्ष आक्सीजन देकर मानव जीवन को सुरक्षित करते हैं। कहा कि वृक्ष आंधी-तूफान जैसी दैवीय आपदा को झेल कर मानव जीवन की रक्षा करते हैं। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र दूबे, प्रभागीय वनाधिकारी आरएस वाजपेयी आदि रहे। दूसरी ओर भाजपा की ओर से 1220 बूथों पर 10-10 पौधे लगाए गए। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सर्वेश पाल, मदन बिंद, प्रभात श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, रामेश्वर उपाध्याय, बालदत्त पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें