पुराना आरटीओ तिराहा पर रविवार की रात ड्यूटी के लिए जा रहे सारनाथ थाने के दरोगा सुनील यादव की बाइक पर नशे में धुत चार लोगों ने कार से टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार सवार भागने लगे तो दरोगा ने पीछा कर रोका। इस पर कार सवार लोगों ने दरोगा के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। दरोगा की सूचना पर सारनाथ थाने से फोर्स आई तो एक भाग निकला जबकि चार पकड़े गए। इस संबंध में इंस्पेक्टर सारनाथ भारत भूषण तिवारी ने बताया कि कार सवार नशे में धुत है। हिरासत में लिए गए चार और मौके से भागे एक आरोपी के नाम और पते की तस्दीक कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। गिरफ्त में आए आरोपी पांडेयपुर और पहड़िया क्षेत्र निवासी बताए गए हैं।