फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाशोत्सव मना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख धर्म के छठवें गुरु हरगोविंद साहिब का प्रकाशोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर के गुरुद्वारे अखंड कीर्तन व अखंड पाठ से गूंज उठे। प्रकाशोत्सव पर्व पर सुबह नितनेम एवं सुखमनी साहिब का पाठ और आसा दी वार जी का कीर्तन हुआ। इसके उपरांत अखंड पाठ साहिब के बाद दीवान सजाया गया। इसमें गुरुद्वारा बड़ी संगत, नीचीबाग के हजूरी रागी जत्था भाई रकम सिंह एवं गुरुद्वारा गुरुबाग के हजूरी रागी जत्था भाई नरेंद्र सिंह ने सबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके उपरांत मुख्य ग्रंथी हरभजन सिंह एवं ग्रंथी धरमवीर सिंह ने गुरु की इतिहास कथा से संगत को निहाल किया। दीवान की समाप्ति अरदास, प्रसाद वितरण और लंगर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें