सुरियावां। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ दिन पूर्व हरियाणा से प्रेमी संग आई नाबालिग शनिवार को सुरियावां थाने में पहुंच गई। उसने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाया। स्थानीय पुलिस ने फरीदाबाद पुलिस को सूचना देकर नाबालिग को नारी निकेतन भेज दिया। सुरियावां के एक गांव की नाबालिग अपने परिवार के साथ फरीदाबाद रहती थी। गांव का एक युवक 11 जून को फरीदाबाद से उसे भगा लाया था। नाबालिग के पिता ने थाने में केस दर्ज कराया है। आरोपी युवक शनिवार को लड़की को उसके घर के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद नाबालिग ने थाने पहुंच कर पुलिस को आपबीती बताई।