फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

षट्कर्म क्रिया से निरोग रहने के उपाय बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पतंजलि योग समिति की ओर से काशी नरेश राजकीय महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर में शनिवार को योग-प्राणायाम के साथ-साथ प्राकृतिक शल्य चिकित्सा की जानकारी दी गई। संगठन के राज्य प्रभारी संदेश योगी ने जलनेति, कुंजल, धौती और षटकर्म क्रिया की विधियों का अभ्यास कराया। कहा कि उपरोक्त क्रियाओं से व्यक्ति की शरीर की आंतरिक सफाई हो जाती है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम तीन महीने में एक बार षटकर्म क्रिया करनी चाहिए। इससे शरीर निरोग और स्वस्थ रहता है। राज्य कार्यकारिणी सदस्य धीरज सिंह ने विभिन्न तरीके से योगासन करने के तरीके बताए। इस मौके पर जिला प्रभारी सुरेश मौर्य, रमाशंकर मिश्र, रुक्मिणीकांत पांडेय, जितेंद्र जायसवाल, राहुल, चुन्नू, अविनाश मालवीय, विजय शंकर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें