फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जानी सुलेखन कला की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के दृश्य कला विभाग में डिजाइन इनोवेशन सेंटर की ओर से चल रहे तीन दिवसीय कार्यशाला ‘कलाक्षर’ के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने कैलीग्राफी टूल के माध्यम से सुलेखन की कला से जुड़ी बारीकियां जानी। परिसर के विश्वनाथ मंदिर में हुए आयोजन में मुंबई जेजे कॉलेज आफ अप्लायड आर्ट में संकाय प्रमुख प्रो. संतोष क्षीर सागर, शुभानंद जी जोग और कबीर तांबे ने छात्र-छात्राओं को कैलीग्राफ ी टूल का प्रयोग करते हुए कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। इससे पहले संगोष्ठी में वक्ताओं ने छात्रों को कैलीग्रफी के महत्व और नए-नए डिजाइनों से अक्षरों के लिखने के बारे में बताया। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष अरोरा ने किया। इस दौरान प्रो. दीप्ती प्रकाश मोहंती आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें