फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों के घर पहुंची लोकल लाइट की खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। जिले के सेवापुरी, आराजी लाइन, बड़ागांव ब्लाक के पचासों गावों में लाइट के आपूर्तिकर्ताओं ने प्रधानों के घर लोकल लाइट की खेप पहुंचानी शुरू कर दी है। इन लाइटों के भुगतान होने से पहले ही जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने कार्रवाई का डंडा चला दिया। इससे लाइट आपूर्तिकर्ता, प्रधान और सचिवों में हड़कंप मच गया है। मामला तूल पकड़ता देख आपूर्तिकर्ताओं और प्रधानों ने फिलहाल चुप्पी साध ली है। मामला शांत होने के बाद लाइट लगवाकर भुगतान लेने की तैयारी चल रही है। अमर उजाला ने स्ट्रीट एलईडी लाइट और सोलर लाइट के घोटाले को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आराजी लाइन के बीडीओ हेमंत सिंह व सेवापुरी के बीडीओ सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने लाइट लगाने पर रोक लगा दी थी। किंतु दोनों ब्लाकों में लोकल चाइनीज लाइट बड़े पैमाने पर लगाई गई। इसी तरह से बड़ागांव ब्लाक के दर्जनों गावों में लाइट घोटाले का खेल चल रहा है। भाजपा के जिला महामंत्री प्रभात सिंह और भाजपा अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय पासवान ने बताया कि दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी की मंडियों से आपूर्तिकर्ता लोकल लाइट मंगवाकर रोक के बावजूद गांवों में लगवा कर ब्रांडेड लाइट की दर से ढाई गुना ज्यादा भुगतान ग्राम पंचायत से वसूल लिए। अब कार्रवाई से बचने के लिए आपूर्तिकर्ता, प्रधानों के घर लोकल लाइट की खेप पहुंचा रहे है। ताकि गांव में निर्धारित संख्या में लाइट लगवाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें