बीएचयू से संबद्ध आर्य महिला पीजी काॅलेज में सीटीईटी में सफल छात्र और छात्राओं को प्लेसमेंट सेल ने प्रतिभा सम्मान से नवाजा। बीएड चाैथे सेमेस्टर की कुल 31 छात्राओं को स्मृति चिह्न दिया गया। प्राचार्य प्रो. रचना दूबे ने कहा कि शिक्षण एक पवित्र कार्य है, यह हमें छात्रों के भविष्य निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का मौका देता है। विभाग के डाॅ. कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष कुल लगभग 80 प्रतिशत छात्राओं ने अपने पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की है।