वाराणसी। खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग लीग 11 जून को परमानंदपुर में खेली जाएगी। यह प्रतियोगिता पहली बार वाराणसी में होगी। फेडरेशन ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश में 20 सदस्यीय मैच ऑफिशियल प्रतियोगिता संपन्न कराएंगे। इस साइकिलिंग लीग में सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की लगभग 300 बालिका खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। लीग में रोड रेस के अलावा विभिन्न दूरी की रेस होगी। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागियों का टाइम ट्रायल भी लिया जाएगा। जिला साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि अबतक 166 बालिकाओं ने पंजीकरण कराया है। साइकिलिंग ओलंपिक खेलो की सूची में शामिल हैं। इस खेल में 22 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे। जिला साइक्लिंग संघ के सचिव डॉ. शम्स तबरेज शंपू ने बताया कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए यह प्रतियोगिता कराई जाएगी। संवाद