संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री और आचार्य की सेमेस्टर परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार 9 दिन में विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में बने केंद्रों पर 30 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शास्त्री प्रथम और आचार्य प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा का फॉर्म तो पहले ही भराया जा चुका है। अब विश्वविद्यालय की ओर से शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2022-25 (2023 वर्षीय) के बैक/श्रेणी सुधार, शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2022-25 के संस्थागत/व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए 27 जनवरी से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन फरवरी तक विद्यार्थी फॉर्म भर सकेंगे। 6 मार्च तक परीक्षा चलेगी। तिथि तय होने के बाद परीक्षा विभाग की ओर से तैयारी अंतिम चरण में है। एक दो दिन के भीतर परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हो सकते हैं।
नौ दिन में परीक्षा करा ली जाएगी। समय-सारिणी बनवाई जा रही है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी अंतिम दौर में है। जल्द ही वाराणसी समेत देश भर में बनने वाले केंद्रों की सूची जारी कर दी जाएगी। -प्रो. सुधाकर मिश्र, परीक्षा नियंत्रक