फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मंडलीय टीम में चयन के लिए 30 खिलाड़ी कर रहे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय बालक कबड्डी टीम में शामिल होने के लिए परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 30 खिलाड़ी रोज चार घंटे अभ्यास कर रहे हैं। कोच डॉ. पंकज पाल ने बताया कि खिलाड़ियों की स्पीड और स्टेमिना पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए सभी को शटल रनिंग कराई जा रही है। कबड्डी में तेज मूवमेंट और प्रतिक्रिया बहुत जरूरी होती है। उन्होंने कहा कि ताकत के साथ गति और चुस्ती से ही खिलाड़ी मैच में बढ़त बना सकते हैं। बताया कि खिलाड़ियों को रेड, डिफेंस, बोनस पॉइंट, सुपर टैकल, जैसी तकनीकों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर के बाद वाराणसी मंडल की अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। कोच ने कहा कि चयनित होने वाले खिलाड़ी मंडल के साथ ही प्रदेश स्तर पर भी दमदार प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें