इसके अलावा तीनों पर मंदिर के बाहरी व्यक्तियों के नाम से मंदिर के कंप्यूटर पर शिकायतें टाइप करना और मंदिर व न्यास की प्रतिष्ठा के खिलाफ काम करने का भी आरोप है। बता दें कि कंप्यूटर सहायक शिवभूषण द्विवेदी पर श्री काशी विश्वनाथ के नाम पर आने वाले मनीआर्डर में गड़बड़ी के आरोप में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने इसको निलंबित कर दिया था और पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि तीनों कर्मचारियों के खिलाफ सार्वजनिक साक्ष्य संकलन करना आवश्यक है । इसलिए सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि तीनों कर्मचारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों से जुड़े कोई भी साक्ष्य देना चाहते हैं तो बंद लिफाफे में 23 सितंबर तक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में दे सकते हैं।
इसके अलावा मेल आईडी dmvar18@gmail.com पर मेल से भी जानकारी दे सकते हैं। यदि कोई मौखिक रूप से मिलकर साक्ष्य, सबूत अथवा महत्वपूर्ण जानकारी देना चाहते हैं तो जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में संपर्क करके उसे उपलब्ध करा सकता हैं।