फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एडवांस निकाल सकेंगे 3.50 लाख ईपीएफओ खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कोरोना की दूसरी लहर के प्रभाव के मद्देनजर खाताधारकों को राहत देने के लिए दूसरी बार नॉन रिफंडेबल कोविड एडवांस की व्यवस्था की है। इससे वाराणसी और आसपास के 10 जिलों के 3.50 लाख खाताधारकों को लाभ मिलेगा। कर्मचारी अपने पीएफ खाते में जमा राशि का 75 फीसदी या तीन महीने की सैलरी (बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता) के बराबर की राशि (जो भी कम हो) खाते से निकाल सकते हैं। इस योजना के तहत क्लेम करने पर मात्र 72 घंटे में ही आवेदक के खाते में राशि भेज दी जाएगी। ऑनलाइन दावों पर ऑटो मोड से क्लेम सेटल किए जा रहे हैं। देश में ईपीएफओ के लगभग छह करोड़ खाताधारक हैं। एक अप्रैल 2020 से 12 मई 2021 तक 72 लाख कर्मचारियों ने कुल 18,500 करोड़ रुपये का नॉन रिफंडेबल कोविड-19 फंड (कोविड एडवांस) का लाभ उठाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें