वाराणसी। होली को देख खाद्य विभाग ने सोमवार को छापा मार कर प्रतिष्ठानों की जांच की। मिल्कीपुर में एक दुकान से 278 किलो बेसन और 135 किलो नमकीन जब्त किया। दीपापुर में राजेश यादव को बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार और खेमापुर में मिठाई की दुकान में सफाई नहीं मिलने पर नोटिस दिया। सचल दल ने बेसन और नमकीन के नमूने लेकर जांच के लिए संग्रहीत किया। संवाद