फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निगम के 10 पार्क होंगे सुंदर, वीडीए बनवाएगा ओपन जिम

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम बदहाल हो चुके प्रमुख पार्कों का सुंदरीकरण कराएगा। इसके लिए पार्कों के नवीनीकरण और रख रखाव का खाका बना चुका है। बेनिया, रविदास पार्क, शहीद उद्यान के अलावा सात अन्य चिह्नित किए जाएंगे। वहीं, सुंदरीकरण के बाद वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) पार्कों में ओपन जिम लगाएगा। जिम को टिन शेड से ढका जाएगा। वीडीए उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि पहले चरण में शासन ने 50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। प्राधिकरण इस महीने निविदा (टेंडर) निकालेगा और जुलाई तक यह काम पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

निगम के पास 175 पार्क हैं। इनकी सूची बनाकर सुंदरीकरण की तैयारी है। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर पार्कों की सूरत बदली जाएगी। समाजसेवी संस्थाओं को भी इनके रख रखाव का जिम्मा दिया जाएगा। मतगणना के बाद काम शुरू होगा। नगर निगम की ओर से पार्कों का सुंदरीकरण होने के बाद वीडीए इनमें से शहर के दस बड़े पार्कों जैसे रविदास पार्क, शहीद उद्यान, बेनिया पार्क आदि में ओपन जिम उपकरण लगाएगा। इसके साथ ही इनको सुरक्षित रखने के लिए उपकरों के ऊपर शेड भी लगाए जाएंगे। प्रथम चरण के इस कार्य के लिए शासन ने 50 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। वीडीए इस कार्य के लिए आचार संहिता खत्म होते ही निविदा की प्रक्रिया पूरी करेगा। बरसात के पहले यह कार्य परे कर लिए जाएंगे।

तीन चरणों में पूरा होगा काम
पहला चरण : पार्काें की बाउंड्रीवाल, पाथवे व बेंच की मरम्मत कराई जाएगी।
दूसरे चरण : सोलर लाइटें लगेंगी, जो खराब हैं उन्हें बदला जाएगा।
तीसरे चरण : झूले व अन्य उपकरणों की मरम्मत व बदलाव किया जाएगा।

15 तरह के लगेंगे जिम उपकरण
वीडीए की ओर से दस पार्काें में 15 तरह के उपकरण लगाए जाएंगे। इसमें ट्रिपल ट्विस्टर, चेस्ट प्रेस कम शोल्डर प्रेस, एयर वाकर, आर्म व्हील, लेग प्रेस आदि उपकरण शामिल हैं। इनको इस तरह से लगाया जाएगा, जिससे सभी लोग इसका इस्तेमाल कर सकें।
विज्ञापन



128 पार्काें में बनेंगे ओपन जिम
इसके पूर्व शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के 128 पार्काें में भी ओपन जिम लगाए जा रहे हैं। यह काम ग्रामीण अभियंतत्रण सेवा (आरईएस) की ओर से किया जा रहा है। जिम के चारों ओर टहलने के लिए ट्रैक बनाए जाएंगे। योग करने के लिए अलग से जगह निर्धारित होगी। राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल ने इसके लिए विधायक निधि से 1.90 करोड़ रुपये का बजट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें