फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में 2.57 लाख खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद खेलकूद प्रतियोगिता काशी-2023 में 2.57 लाख खिलाड़ी 16 खेल मैदानों पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में 40 ट्रांसजेंडर के अलावा 103 वर्ष की कलावती समेत करीब 55 हजार महिलाएं एकल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। तैयारियों को लेकर मंगलवार को मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा ने नोडल अधिकारी सीडीओ व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी के साथ बैठक की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि कबड्डी और रस्साकसी में सर्वाधिक महिलाएं प्रतिभाग करेंगी। सीडीओ ने सभी खेल मैदान और आयोजन स्थलों पर मुकम्मल तैयारी के निर्देश दिए। प्रतियोगिता में दिव्यांग खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। वह सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्टेडियम में 15 अक्तूबर तक पंजीकरण करा सकेंगे। दिव्यांग खेल प्रतियोगिताएं 18 और 19 नवंबर को लालपुर स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें