फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शतरंज प्रतियोगिता में खेलेंगे 250 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता 14 अप्रैल को जगतगंज स्थित एक होटल के बैंक्वेट हॉल में खेली जाएगी। आयोजन सचिव विनित राज तिवारी ने बताया कि एसकेवीटी किंग्स चेस एकेडमी की इस प्रतियोगिता में वाराणसी के अलावा दिल्ली, कोलकाता, बंगलूरू, हैदराबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ समेत कई राज्यों के 250 से अधिक शतरंज खिलाड़ी खेलेंगे। इसमें दिल्ली के इंटरनेशनल मास्टर खिलाड़ी आर्यन वार्ष्णेय भी शामिल होंगे। आयोजन अध्यक्ष स्वेता भारती ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्विस पद्धति से 8 चक्रों में होगी। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को एक लाख ग्यारह हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। साथ ही ओपन, महिला, वरिष्ठ नागरिक और कनिष्ठ आयु वर्ग की 5 कैटेगरी में ट्रॉफी और मेडल्स दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें