फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ग्राम पंचायतों में नाली, खड़ंजा निर्माण पर खर्च होंगे 25 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गांवों का विकास कराने के लिए 15वें वित्त से पहली किस्त के रूप में करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इस धनराशि से गांवों में नाली, खड़ंजा, साफ सफाई के साथ अन्य जरूरी कार्यों पर खर्च किए जाएंगे। अंटाइड फंड के तहत मिलने वाली इस धनराशि से कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 1740 ग्राम पंचायत है। इन ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिल सके इसके लिए शासन की ओर से 15वें वित्त योजना से विकास कार्य के लिए धन मुहैया कराया जाता है। कई माह से इस योजना के तहत धनराशि नहीं मिलने से ग्रामपंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहा था। वहीं मनरेगा श्रमिकों को भी दिक्कत हो रही थी। जिला पंचायत राज अधिकारी के अनुसार, शासन से मिली इस धनराशि से ग्राम पंचायतों में नाली निर्माण, सीसी रोड, पानी की निकासी, खड़ंजा के अलावा साफ-सफाई के कार्य किए जा सकेंगे। साथ ही सरकारी भवनों की देखरेख पर भी राशि खर्च की जाएगी।
15वें वित्त योजना से पहली किस्त करीब 25 करोड़ रुपये ग्रामपंचायतों के खाते में भेज दिया गया है। हालांकि अभी कितना पैसा कितने ग्राम पंचायतों को मिला है इसकी सूची नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें