राजातालाब। आराजीलाइन में मंगलवार को 24 नव दंपतियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फेरे लिए। खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेंद्र सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख नगीना पटेल और सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रमोद पटेल ने नवजोड़ों को आशीर्वाद दिया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि दंपतियों को घर गृहस्थी का सामान वस्त्र और आभूषण दिया गया है। नगद राशि बैंक खाते में भेज दी गई है। इस दौरान पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आराजी लाइन संजीव सिंह, अपना दल एस नेता महेंद्र सिंह पटेल, ग्राम प्रधान आराजी लाइन के ब्लाॅक अध्यक्ष मुकेश पटेल, जयश्री यादव समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद