राजकीय आईटीआई करौंदी में बुधवार को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिकन एक्सल इंडिया लिमिटेड पुणे महाराष्ट्र की ओर से 23 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। प्रधानाचार्य एमके सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में 45 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार के बाद 23 का चयन हुआ।