भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर की एकीकृत बागवानी विकास मिशन परियोजना के तहत सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र चंदौली में किसान गोष्ठी हुई। वैज्ञानिकों ने नई तकनीकी से खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया और नई तकनीकी को अपनाकर खेती करने से आए बढ़ाने के तरीके बताए। 36 किसानों को 2200 ग्राफ्टेड बैंगन के पौधे दिए गए। साथ ही किसानों को आधुनिक सब्जी उत्पादन तकनीकों से जोड़ने कर फसल की उत्पादकता और गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर दिया। किसानों की आय में वृद्धि हो सके। संस्थान के निदेशक राजेश कुमार, विभागाध्यक्ष अनंत बहादुर, नरेंद्र रघुवंशी, अनीष कुमार सिंह ने विचार रखे।