फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में 22 छात्रों की भूख हड़ताल, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के सेंट्रल ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरने के छठवें दिन एबीवीपी संगठन के 22 छात्रों ने भूख हड़ताल कर चीफ प्रॉक्टर का इस्तीफा मांगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने के अलावा सभी मांगे मान ली हैं, बावजूद छात्र हटने को तैयार नहीं हैं। छात्र इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। छात्रों ने धरना स्थल पर ही शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती भी मनाई। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि छात्रहित और विश्वविद्यालय की गरिमा से जुड़े विषयों पर अभाविप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने देगा। ईकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के किसी भी प्रयास के बावजूद अभाविप छात्रहित के मुद्दों को लेकर अपना संघर्ष जारी रखेगी। पुनीत मिश्रा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी मांगों पर समयबद्ध और लिखित कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें