फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इसरो का भ्रमण करने रवाना हुए तीन मंडल के 22 विद्यार्थी

विज्ञापन
परिषदीय स्कूल के बच्चों की ISRO के लिए उड़ानस्वयं
विज्ञापन
वाराणसी, प्रयागराज व मिर्जापुर मंडल के 11 जिलों के परिषदीय विद्यालयों के 22 छात्र-छात्राओं की टीम मंगलवार को बंगलूरू स्थित इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का भ्रमण करने रवाना हुई। बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचकर पहली बार विमान पर बैठते ही सभी छात्र-छात्रा खुशी से झूम उठे। वाराणसी मंडल के एडी बेसिक हेमंत कुमार राव की मौजूदगी में जो छात्र-छात्रा इसरो गए हैं। उनका चयन राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत हुआ था। सभी ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया था। एडी बेसिक ने बताया कि छात्र-छात्राओं को इसरो का भ्रमण भी कराया जाएगा। इन्हें राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों का भ्रमण कराया जाएगा। इसे एक्सपोजर विजिट कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें