सारनाथ। सारंग चौराहे के समीप पड़ोसी के मकान में रह रहे शिव कुमार प्रजापति (40) ने गुरुवार को छत से निकली छड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शिव कुमार पड़ोस के ही मकान में पिछले दो महीने से किराए पर रहता था। पत्नी सरोज देवी पहाड़िया के एक निजी स्कूल में दाई का काम करती है। सरोज ने बताया कि सुबह जब वो अपने काम पर गई थी तभी शिव कुमार ने आत्महत्या कर ली। शिवकुमार सिलाई का काम करता था और एक साड़ी व्यवसायी के ऑर्डर पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का कच्चा माल खरीद कर झोला बनाया था। व्यवसायी कई दिनों से वादा करने के बादभी यह माल नहीं ले जा रहा था। उधर बकायेदारों की देनदारी के चलते वह तनाव में चल रहा था। काफी दिनों से वह अवसाद में था। उसकी तीन बेटी सोनी, रूपा, चंदा व तीन लड़के विजय, संजय, अजय हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।