वाराणसी। 21 से शुरू होकर 23 जनवरी तक चलने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों को पूरा करना चुनौती बना है। सात दिनों में 30 फीसदी काम पूरा करने की चुनौती है। उधर, काम को गति देने के लिए 27 कर्मचारियों के साथ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजेश कुमार ने कैंप शुरू कर दिया है। टेंट सिटी में 50 डीलक्स विला बनाये जाएंगे, जिसमें 100 प्रवासी ठहरेंगे। इसके लिए 10 हजार रुपया रोजाना चार्ज होगा। डीलक्स रॉयल कॉटेज प्रीमियर विला 450 बनेंगे। वहींमिनी बेड रूम 120 तैयार किए जाएंगे। वीडीए वीसी राजेश कुमार बताते हैं कि पूरा काम 17 जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। पूरे टेंट सिटी व विला के अलावा ऐढे में 40 पानी की टंकियां लगाई जाएंगी ताकि सभी को पानी पहुंचाई जा सके। आठ पानी टंकियों के लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं बाकी के लिए गड्ढे आदि खोदकर उसका स्ट्रक्चर खड़ा हो रहा है। उधर, भूमिगत पाइप लाईन पर भी काम चल रहा है। ग्रीन एग्रो नेट पूरे परिसर में बिछाया जाएगा ताकि धूल का उड़ना पूरी तरह से बंद हो जाए।