चोलापुर। बबियांव निवासी अमित कुमार सिंह के नाम से दूसरा एटीएम बनवाकर जालसाज ने उनके खाते से 53500 रुपया उड़ा दिया। इस संबंध में बुधवार को चोलापुर थाने में तहरीर दी गई है। अमित के अनुसार उनका खाता चोलापुर स्थित एसबीआई में है। 27 सितंबर को जालसाज ने उनके नाम पर दूसरा एटीएम बनवाया। सात अक्तूबर को उनके खाते से रुपया निकाल लिया गया और इसकी जानकारी तब हुई जब उनके मोबाइल पर मेसेज आया। अमित ने कहा कि उनके बगैर आवेदन के ही उनके नाम पर दूसरा एटीएम जारी हो जाना समझ से परे है। इस संबंध में बैंक के मैनेजर मुकेश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। उच्चाधिकारियों को प्रकरण बता कर जांच की गई तो पता लगा कि कैंट एरिया के एटीएम से पैसे निकाले गए हैं।