ज्ञानपुर। सूबे के श्रमायुक्त और जिले के नोडल अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं। शासन की मंशानुसार जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी। भूमाफियाओं से जुड़ी 226 शिकायतें लंबित मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तीनों एसडीएम को एक सप्ताह में निस्तारण करने का निर्देश दिया। रविवार को करीब डेढ़ घंटे विलंब से जिले में पहुंचे नोडल अधिकारी अनिल कुमार लेक्ट्रेट सभागार में दो घंटे की मैराथन बठक में विभागों की बिंदुवार समीक्षा की। आईटीआई प्रधानाचार्य के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिया। परिवहन और आबकारी की कम वसूली पर दोनों अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। भूमाफियाओं की 223 शिकायतों के पेन्डिग होने पर नाराज हुए। एक सप्ताह में सभी मामलों का निस्तारण कराने के लिए तीनों एसडीएम को निर्देश दिया। सड़कों के गड्ढामुक्त का ब्यौरा लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से देने को कहा। अधिशासी अधिकारी पालिका एवं नगर पंचायतको कहा कि कूड़ा डोर टू डोर उठाएं। ट्रांसफार्मर के प्रतिस्थापन एवं कनेक्शन देने के कार्य में उदासीनता बरतने पर अधिशासी अभियंता बिजली को फटकार लगाई। श्रम आयुक्त ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को समय से पूर्ण कराने के लिए कहा। उन्होने विशेष रूप से जनशिकायतों, किसान दिवस, किसानों की कर्जमाफी, जमीन के विवादों, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों और शिक्षकों की उपस्थिति, पारिवारिक लाभ योजना, फसल बीमा योजना, मनरेगा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, की क्रमवार समीक्षा किया। एसपी राजेश एस ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर डीएम राजेंद्र प्रसाद, एडीएम राम सिंह वर्मा, सीडीओ हरिशंकर सिंह, बीएसए अमित कुमार, एसडीएमअमृता सिंह, यमुनाधार चौहान, जयकेश त्रिपाठी समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।