फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत गोवंश मिलने से आक्रोश, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़ (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के सियरहां गांव की नई बस्ती में सड़क के किनारे सोमवार की भोर में मृत गोवंश मिलने से आक्रोश फैल गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने भदोही- दुर्गागंज मार्ग को जाम कर दिया। खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर 45 मिनट बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस बस्ती के तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुरक्षा के मद्देनजर बस्ती में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। सुबह करीब छह बजे सियरहां गांव के लोगों ने सड़क किनारे पड़े मृत गोवंश को देखा। यह खबर गांव में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग जुट गए और भदोही-दुर्गागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। थोड़ी देर बाद भदोही और सुरियावां पुलिस के अलावा एएसपी डॉ. संजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया, इसके बाद जाम समाप्त हुआ। पुलिस को मौके से कुछ औजार भी मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। डॉग स्क्वॉड बस्ती तक गया लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। बताया गया कि मृत गोवंश भानूपुर गांव के बिरजू पाठक का था। मामले में पुलिस ने नई बस्ती के तीन युवकों को हिरासत में लिया है। तनाव देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई न की गई तो वे आंदोलन करेंगे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह घटना माहौल खराब करने की साजिश भी हो सकती है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, मृत गोवंश मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों के अलावा पुलिस को भी संदेह है कि सावन के सोमवार की सुबह ऐसी घटना कहीं माहौल खराब करने की साजिश तो नहीं। बहरहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करा कर मामले को संभाल लिया। साथ ही ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। तीन माह पूर्व भानपुर गांव निवासी बिरजू पाठक के तीन गोवंश और हरिओम दूबे की एक भैंस चोरी हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। सुबह जो गोवंश सियरहां में मृत मिला, वह बिरजू पाठक का ही था। पुलिस का मानना है कि किसी ने माहौल बिगाड़ने की साजिश की है। डॉग स्क्वॉड के बस्ती की तरफ जाने से पुलिस की नजरें स्थानीय लोगों पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें