फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के साथ संतोष गंगवार भी कार्यक्रम में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। डीरका में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगावार भी शामिल होंगे। डीरेका मैदान में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत दस हजार लाभार्थियों को बांड दिया जाएगा। डीरेका में 101 लोगों का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम में पहुंचने वाले दस हजार लोगों के लिए भोजन का भी प्रबंध किया जा रहा है। लोगों को गांवों से डीरेका तब लाने और वापस छोड़ने का जिम्मा भी प्रशासन का है। प्रशासनिक अमला शुक्रवार को पूरे दिन कार्यक्रम की तैयारियों में जटा रहा। एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय, एडीएम वित्त मनोज कुमार राय समेत अधिकारियों ने शुक्रवार को डीरेका स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें