फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के अपहरण मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने के बाद दुलमदासपुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषमणि के अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने मामले में नामजद चार आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद शेषमणि घर लौटा और उसने इस संबंध में न्यायालय में बयान भी दिया जिसके बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी को सक्रिय थी। उन्होंने बताया कि कोतवाली के उपनिरीक्षक औरंगजेब खां ने हमराहियों के साथ बीती रात इंदिरा मिल चौराहे से सुभाष यादव, देवेंद्र यादव, रामराज यादव, आशुतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें