वाराणसी। हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस शुक्रवार को निरस्त रही तो वहीं दर्जनभर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से वाराणसी पहुंचीं। इसके चलते यात्रियों को प्लेटफार्म पर तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। रात में बढ़ रही ठंड समस्या को गंभीर बना दे रही है। यात्री प्रतीक्षालय से लेकर प्लेटफार्म तक भीड़ ही भीड़ नजर आ रही है। निरस्त ट्रेनों के यात्री टिकटों के कैंसिलेशन और दूसरे ट्रेनों में जगह पाने के लिए मारामारी करते दिखे। वहीं विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं नई दिल्ली वाराणसी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 19 नवंबर को निरस्त रहेगी।