फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। भेलूपुर थाना अंतर्गत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी के समीप रहने वाले श्रीवत्स गुप्ता (35) का शव मंगलवार की शाम उसके घर में साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। चाय पीने के लिए मां राधा ने कमरे का दरवाजा खोला तो श्रीवत्स को फंदे पर लटके देख उनके मुंह से जोर से चीख निकली। शोर सुनकार आसपास के लोग भागकर मौके पर आए। पड़ोसियों ने बताया कि श्रीवत्स के पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। पिता के देहांत के बाद अविवाहित श्रीवत्स अपने छोटे भाई विक्की और मां के साथ रहता था। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें