वाराणसी। सावन के दूसरे सोमवार की तैयारियों के मद्देनजर एडीए सिटी जितेंद्र मोहन सिंह ने शनिवार को रायफल क्लब में मजिस्ट्रेटों और पुलिस के साथ बैठक की। मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को हिदायत दी गई कि मंगला आरती में केवल वही लोग जाएंगे जिनके पास टिकट होगा। बिना टिकट वालों को किसी भी हाल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वीआईपी हों या फिर कोई और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुन: चेक कर उन्हें दुरुस्त करने को कहा गया। जिन मजिस्ट्रेट और कर्मचारियों की सावन मेले में ड्यूटी लगाई गई है वह रविवार की दोपहर से ही अपने प्वाइंट पर पहुंच जाएंगे। डीएम योगेश्वर राम मिश्रा, एसएसपी आरके भारद्वाज समेत अफ सर सुरक्षा व्यवस्था की मानीटरिंग करेंगे। बैठक में एसपी सुरक्षा, सभी एसीएम समेत अधिकारी मौजूद थे।