ज्ञानपुर। जिलाधिकारी विशाख जी ने लवकुश जन्म स्थली सीतामढ़ी में आयोजित होने वाले मेले की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि 25 जून से दो जुलाई तक सीतामढ़ी में चलने वाले मेले में व्यापक स्तर पर श्रद्धालु आएंगे। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था के लिए एसपी से कहा। अधिशासी अभियंता बिजली को निर्देश दिया कि मेला स्थल पर जर्जर लटकते तारों को बदल दिया जाए। सीएमओ को निर्देश दिया कि मेला के समय तीन शिफ्ट में 24 घंटे डाक्टरों की टीम दवाओं के साथ उपस्थित रहे। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देश दिया कि घाटों पर रोशनी, जनरेटर, पानी में बांस की बैरिकेडिंग, नाविक गोताखोर आदि की समुचित व्यवस्था कराएं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मेले में मिलावटी खाद्य पदार्थो की निगरानी रखने के लिए कहा।