फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई के पंजीकरण के लिए कूपन उपलब्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (ब्यूरो)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुहम्मदाबाद गोहना में एनसीवीटी और एससीवीटी के अंतर्गत सत्र अगस्त-2017 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए कूपन संस्थान में उपलब्ध हो गये हैं। यह जानकारी राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पटेल ने दी है। उन्होंने कहा है कि आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय बुनाई विद्यालय मऊ एवं राजकीय आईटीआई मुहम्मदाबाद गोहना से ये कूपन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य और पिछड़ी जाति के अभ्यर्थी 250 रुपये एवं अनुसूचित जाति के अभ्यर्थी 150 रुपये जमा कर कूपन प्राप्त कर सकते हैं। कूपन प्राप्त करने एवं विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि 28 जून 2017 निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें