वाराणसी। आदर्श इंटर कॉलेज रार्बटसगंज के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश यादव की हत्या से शिक्षकों में नाराजगी है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष और शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षकों ने हत्यारों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि हत्यारे गिरफ्तार नहीं हुए तो दो अप्रैल को सभी जिलों में कार्यबहिष्कार कर डॉ. सुरेश यादव को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बैठक में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से डॉ. सुरेश यादव के आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस दौरान संत सेवक सिंह, विवेक सिंह, शिवमूरत यादव आदि मौजूद रहे।