फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 पेटी शराब के साथ एक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत सीरगोवर्धनपुर स्थित एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने 600 पेटी शराब बरामद की है। शराब के साथ एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। पुलिस के अनुसार प्रकरण का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। लंका इंस्पेक्टर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करी कर बिहार ले जाए जाने के लिए शराब की बड़ी खेप सीरगोवर्धनपुर स्थित एक मकान के बंद कमरे में छुपा कर रखी गई है। इस सूचना पर लंका इंस्पेक्टर ने अपनी टीम के साथ छापेमारी कर शराब को कब्जे में लिया और मौके से एक आरोपी गिरफ्त में आया। इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें